फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bloodbank worker died due to electricity current

टीनशेड में उतर रहे करंट से ब्लडबैंक कर्मी की मौत

Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bloodbank worker died due to electricity current
बलरामपुर। टीन शेड उतरे करंट की चपेट में आकर ब्लड बैंक कर्मी और उसके पालतू कुत्ते की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। घटना के समय ब्लड बैंक कर्मी टीनशेड में उतरे करंट से अपने पालतू कुत्ते को बचाने गया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर तैनात संविदा कर्मी 40 वर्षीय भगवती प्रसाद पुत्र घनश्याम सिधारी थाना के हाईडिल के पास अपना मकान बना कर रहता था। उसने घर के आगे टीनशेड लगा रखा था, जिसके ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ था। मंगलवार की सुबह वह अपने पालतू कुत्ते को टीनशेड में लगे लोहे के पाइप से बांध रखा थ। अचानक टीनशेड में करंट उतरा तो कुत्ता करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। पालतू कुत्ते को छटपटाता देख कर भगवती भाग कर वहां पहुंचा और उसे बचाने के लिए जैसे ही उसने लोहे की पाइप को पकड़ा वह भी करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने किसी तरह उसे लोहे की पाइप से अलग किया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल की तरफ भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed