फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   blood donation

जरूरतमंदों का जीवन बचाने उतरे महादानी, 159 यूनिट हुआ रक्तदान

Sat, 27 Jul 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
blood donation
आजमगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर मंडलीय जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को सीडीओ आनंद शुक्ला और सीएमओ डा. एके मिश्र ने किया। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय, सीओ सिटी इलामारन भी शिविर में पहुंचे। पुलिस के साथ ही स्वयं सेवी और शिक्षक संगठनों ने रक्तदान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे सीडीओ आनंद शुक्ल ने कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करने के साथ ही फीता काटकर किया। इसके बाद रक्तदान की शुरूआत हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया रक्तदान का प्रतिशत भी बढ़ गया। शाम चार बजे जब रक्तदान शिविर का समापन हुआ तो आंकड़ा 159 पहुंच गया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से सार्टीफिकेट का वितरण किया गया। जिसमें सीडीओ, सीएमओ और एसआईसी जिला अस्पताल ने संयुक्त रूप से किया। वहीं पर्यावरण प्रेमी डा. अजीत पांडेय ने हर रक्तदान करने वालों के साथ ही सीडीओ और सीएमओ को एक-एक पौधा भेंट किया। शिक्षक भी रक्तदान करने से पीछे नहीं रहे। विद्यालय खुले होने के कारण दो बजे तक शिक्षक नहीं पहुंचे लेकिन जैसे ही विद्यालय बंद हुए शिक्षकों के रक्तदान करने का प्रतिशत बढ़ने लगा। आम जनमानस के साथ ही स्वयं सेवी संगठन चाहे वह महिला संगठन हों या पुरुष संगठन सभी ने पुण्य के इस कार्य में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराई।
विज्ञापन

दो लोगों ने पत्नी के साथ किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में हर कोई रक्तदान करके खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे थे। वहीं दो लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी पत्नी के साथ शिविर में भाग लिया और रक्त दान किया। इसमें महिला मंडल की पूनम सिंह और उनके पति उमेश सिंह थे। दूसरी भारत विकास परिषद की शाखा वीरांगना की सदस्य सुमन सिंह और उनके पति अनिल सिंह थे।
विज्ञापन

महिला संगठनों की भागीदारी ने बढ़ाया हौसला
रक्तदान शिविर में महिला संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महिलाओं की रक्तदान के प्रति बढ़ती रुचि ने हर किसी को अचंभित किया। क्योंकि जहां महिलाएं रक्तदान करने से बचती हैं वही इन साहसी महिलाओं ने रक्तदान कर अन्य महिलाओं को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इसमें नारी शक्ति संस्थान, भारत विकास परिषद की शाखा वीरांगना और महिला मंडल शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वंयसेवी संगठनों के साथ शिक्षकों ने भी किया प्रतिभाग
रक्तदान शिविर में शिक्षक संगठनों के साथ ही स्वयं सेवी संगठनों के लोगों ने भी जमकर भागीदारी की। जिसमें स्वाभिमान मंच से सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, उप्र अभिभावक महासंघ से गोविंद दुबे, भारत रक्षा दल, भारत विकास परिषद ने रक्तदान किया। वहीं अगर शिक्षक संगठनों की बात करें तो उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की अनीता साइलेस और मनोज कुमार त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया।
कारगिल शहीद के भाई भी रहे मौजूद
सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव निवासी रामसमुझ यादव कारगिल युद्घ में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनके छोटे भाई रामसमुझ यादव प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करते हैं। लेकिन हाल में ही उन्होंने रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की थी। इसलिए वह रक्तदान नहीं कर सके। लेकिन पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहकर उन्होंने लोगों का हौसला बढ़ाया।
पुलिस कर्मियों ने भी किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में एसपी त्रिवेणी सिंह को भी शामिल होना था लेकिन वह दिल्ली चले गए थे। शिविर में एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, एसपी सिटी पंकज पांतडेय, सीओ सिटी इलामारन अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और रक्तदान करने वालों का उत्साहवर्धन किया। वहीं नगर कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह, मुबारकपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा और सिपाही ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया।

लाइफ लाइन हास्पीटल का रहा विशेष सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा कारगिल विजय पर आयोजित रक्तदान शिविर को सकुशल संपन्न कराने में लाइफ लाइन हास्पीटल और डा. अनूप सिंह यादव का विशेष योगदान रहा। हालांकि वह शिविर में नहीं पहुुंच सके लेकिन उन्होंने अपनी ओर से रक्तदान करने वाले महादानियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed