फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Blockade by students

छात्रों ने किया चक्काजाम

Tue, 24 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 24 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Blockade by students
कालेज प्रशासन पर नकल के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने मंगलवार की सुबह कप्तानगंज बाजार के मुख्य चौक पर जाम लगा दिया। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम समाप्त कराया। केंद्र व्यवस्थापक ने छात्र के आरोप को गलत बताया। बोले, वह बिना प्रमाणित प्रवेश पत्र लेकर आया था।
विज्ञापन


साथियों के साथ चक्काजाम करने वाला छात्र अमरजीत यादव पुत्र बांकेलाल यादव बाबा बैजनाथ महाविद्यालय किशुनदासपुर कंधरापुर महाविद्यालय का बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके विद्यालय का परीक्षा केंद्र गजाधर महाविद्यालय वाजिदपुर पर आया है। यहां के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक अनिल वर्मा है।
विज्ञापन


छात्र अमरजीत के अनुसार, नकल कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक ने उससे छह हजार रुपये की मांग की थी। सोमवार की सुबह प्रथम पाली में पर्यावरण का पेपर था। परीक्षा देने के लिए जब वह केंद्र पर पहुंचा तो उससे रुपये की मांग की गई। रुपया न देने पर उसे परीक्षा देने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने महाविद्यालय के प्राचार्य संजय राय से उनकी बात कराई। फिर उसे अगले दिन दो हजार रुपये देने की शर्त पर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई। मंगलवार को बाटनी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। जब वह परीक्षा देने पहुंचा तो उससे पैसे की मांग की गई। पैसा न देने पर उसे मारपीट कर कालेज से बाहर निकाल दिया गया।

शिब्ली कालेज के छात्रनेता लालजीत ने कई छात्रों के साथ सुबह 8.30 बजे कप्तानगंज मुख्य चौक पर चक्काजाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष कप्तानगंज सुरेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छात्र कालेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।


थानाध्यक्ष ने बल प्रयोग कर छात्रों को वहां से खदेड़ा। केंद्र व्यवस्थापक/प्राचार्य अनिल वर्मा ने आरोप को फर्जी बताया। कहा कि छात्र बिना प्रमाणित प्रवेशपत्र लेकर परीक्षा में शामिल होने मंगलवार को पहले दिन आया था। उसके विद्यालय से उसका कोई भी अभिलेख नहीं उपलब्ध कराया गया था। ऐसे में छात्र को परीक्षा में शामिल होने से रोका गया। साथ ही उससे प्रवेश पत्र प्रमाणित कराकर लाने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed