फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BLO sued for refusing to conduct voter revision

Azamgarh News: मतदाता पुनरीक्षण करने से मना करने पर बीएलओ पर मुकदमा

Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
BLO sued for refusing to conduct voter revision
रानी की सराय। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप्र सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आजमगढ़ के विधानसभा क्षेत्र 347 में तैनात बूथ लेवल अधिकारी इंदू यादव पर अपने दायित्वों के निर्वहन से मना करने पर खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर देकर उनपर रानी की सराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इस मामले में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा 347 आजमगढ़ एवं खंड शिक्षा अधिकारी रानी की सराय मनोज कुमार शर्मा ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 312, कंपोजिट विद्यालय मोलनापुर माफी (कक्ष संख्या-1) पर नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदू यादव के संबंध में सुपरवाइजर ने बताया गया कि उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2025 में आवश्यक गणना प्रपत्र एवं बीएलओ किट लेने से मना कर दिया। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर कॉल रिसीव की। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर बीएलओ इंदू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed