{"_id":"5e0f7da28ebc3e879937c754","slug":"black-pottery-will-enhance-the-beauty-of-tehsil-chowk-name-will-also-change-azamgarh-news-vns503199191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील चौक की शोभा बढ़ाएगी ब्लैक पाटरी, नाम भी बगलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील चौक की शोभा बढ़ाएगी ब्लैक पाटरी, नाम भी बगलेगा
विज्ञापन
निजामाबाद पुरानी तहसील चौक का माडल चित्र।
- फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। नगर पंचायत में विश्वविख्यात ब्लैक पाटरी को नई पहचान देने की कवायद शुरू की गई है। पुरानी तहसील चौक पर ब्लैक पाटरी की फाउंटेन रूपी प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए एसडीएम निजामाबाद प्रियंका प्रियदशर्नी ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ चौक का निरीक्षण किया। जल्द ही इसके लिए कवायद शुरू करने की बात कही जा रही है।
ब्लाक पाटरी से आजमगढ़ की पहचान विश्वभर में हैं। इसका मुख्य रूप से कारोबार निजामाबाद तहसील क्षेत्र में होता है। नगर के प्रजापति समाज के लोगों की मांग थी कि निजामाबाद पुरानी तहसील चौक पर पहचान के रूप में ब्लैक पाटरी की प्रतिमा लगाई जाए और इसके ब्लैक पाटरी चौराहा का नाम दिया जाए। इसके लिए एसडीएम से भी बात की गई थी।एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी ने चौराहे के विकास के संबंध में पीडब्ल्यूडी से जानकारी लेने के बाद पुरानी तहसील चौक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कहा कि निजामाबाद की ब्लैक पाटरी के कारण ही विश्व में यहां की पहचान है। नगर में प्रवेश करते ही पड़ने वाले पुरानी तहसील चौक पर ब्लैक पाटरी चौराहा का निर्माण कराया जाव्गा। राजकीय चीनी पात्र विकास केंद्र की रजिस्टर्ड समिति की ओर से एक प्रस्ताव बनाकर उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। इसकी पीडब्ल्यूडी से जांच कराई गई। जांच के बाद तय किया गया है यहां पर पाटरी चौराहा का निर्माण कराया जाएगा। इसे लेकर कस्बे में पूरे दिन चर्चा होती रही। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिल्पकार सोहित कुमार प्रजापति, रामजतन प्रजापति, शिवरतन प्रजापति, संजय यादव, बैजनाथ प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, रामनवमी प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, रामआसरे प्रजापति आदि उपस्थित थे।
पाटरी विकास समिति और प्रशासन के सहयोग से उक्त स्थान पर चौक का निर्माण कराया जाएगा। इसके बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रियंका प्रियदर्शिनी, एसडीएम