फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJYM burnt effigies of the Owaisis

भाजयुमो ने ओवैसी का फूंका पुतला

Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJYM burnt effigies of the Owaisis
जिला मुख्यालय पर मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फंूकते हियुवा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए देश विरोधी बयान से भाजयुमो के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। मंगलवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौराहे पर ओवैसी का पुतला फूंका और देशद्रोह का केस दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की असदुद्दीन ओवैसी ने हमेशा देश विरोधी बयान देते रहते हैं, वह जिस देश में जन्म लिए हैं, जिस देश का नमक खाते हैं, उस भारत माता की जय बोलने और वंदे मातरम बोलने पर उन्हें आपत्ति है।   प्रशासन आैर ओवैसी की पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी कि यदि ओवैसी के कार्यक्रम के लिए प्रशासन अनुमति प्रदान करता है और असदुद्दीन ओवैसी आजमगढ़ आने की कोशिश करते हैं तो भाजयुमो इसका विरोध करेगी। इस मौके पर कुशल सिंह गौतम, प्रशांत सिंह, मयंक श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, प्रांजल राय, सुरेंद्र यादव,  शिवम यादव, कृष्णा पांडेय, शशिकांत, बबलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed