फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP workers protesting against beating of shopkeeper police lathicharge in azamgarh

आजमगढ़: दुकानदार की पिटाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Sat, 09 Jan 2021 09:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 09 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
BJP workers protesting against beating of shopkeeper police lathicharge in azamgarh
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दुकानदार की पिटाई के मामले को लेकर शनिवार को भी कुछ भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग नारेबाजी कर रहे थे। कस्बे का माहौल खराब न होने पाए, इसके लिए पुलिस ने लाठियां भांज कर नारेबाजी करने वालों को खदेड़ दिया। इसके बाद नारेबाजी कर रहे लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने इनकार किया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी को लेकर निजामाबाद कस्बे का माहौल शुक्रवार से ही गर्म है। इस मामले में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई कर दी थी। घायल युवक शुभम के बड़े भाई की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार को संघ व भाजपा से जुड़े कुछ नेता घायल के घर उसका हाल लेने पहुंचे थे। निजामाबाद में शनिवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का भी कार्यक्रम था। घायल के घर से निकलने के बाद संघ व भाजपा के कार्यकर्ता काली मंदिर के पास एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निजामाबाद पुलिस टीम में शामिल एक सिपाही ने उन पर लाठियां भांजी। सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लाठियां भांज कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा है। एक सिपाही ने कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस महकमे को पत्र दे दिया गया है। 
- सहजानंद राय, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा, गोरखपुर क्षेत्र

लाठीचार्ज नहीं हुआ है, मैं स्वयं मौके पर गया था। नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने हटा दिया था और प्रदर्शन करने से रोका था। फिलहाल निजामाबाद में सब कुछ सामान्य है।  
- सिद्धार्थ तोमर, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed