फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP will again start campaign to tell truth of CAA

सीएए का सच बताने भाजपा फिर उतरेगी मैदान में

Mon, 27 Jan 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
BJP will again start campaign to tell truth of CAA
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह और लालगंज ऋषिकांत राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर सोमवार को बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शिवनाथ यादव रहे। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जनपद आगमन हो रहा है। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर विपक्षी दलों ने जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र किया है। भाजपा अब एक से 10 फरवरी तक फिर से जनजगरण अभियान कार्यक्रम के तहत गांव-गांव घर घर जाकर लोगों को सीएए की सही जानकारी देगी।
विज्ञापन

इसकी तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। सभी मंडल अध्यक्षों को अपने मंडल में 28 जनवरी को बैठक करनी है। इसमें मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, चुनाव लड़े प्रत्याशी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 नागरिकता देने का कानून है। किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का इसमें कोई प्रावधान नहीं है। धनश्याम पटेल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, डा. श्याम नारायण सिंह, सहजानंद राय, विनोद राय, प्रेम प्रकाश राय, माला द्विवेदी, श्रीकृष्ण तिवारी, शिवनाथ सिंह, जयनाथ सिंह, रामपाल सिंह, विनोद राजभर, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह मुन्ना, चन्दू सरोज, हरि प्रकाश राय, सतेन्द्र राय, पंकज कौशिक, विवेक सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed