{"_id":"670fcc284b181f4312002ca4","slug":"bjp-takes-over-committee-control-of-sp-for-22-years-resolves-take-forward-work-in-interest-of-farmers-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : 22 साल से सपा के कब्जे वाली समिति पर BJP का कब्जा, किसान हित के कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : 22 साल से सपा के कब्जे वाली समिति पर BJP का कब्जा, किसान हित के कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
Wed, 16 Oct 2024 07:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:52 PM IST
सार
Azamgarh News : आजमगढ़ के बूढ़नपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम भी तैनात रही। इसके पहले, सपा और भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद सपाजनों में काफी निराशा देखने को मिली।
विज्ञापन
समिति के चुनाव में जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहकारी गन्ना विकास समिति बूढ़नपुर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सभी नौ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी घोषित हुए। पहले से चार डायरेक्टर पदों पर निर्विरोध चयन हो चुका था, जबकि शेष पांच सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
जीते हुए प्रत्याशियों में गजेंधर पट्टी भेदौरा से किरन सिंह, गोरथानी से चंपा सिंह, अमारी से अरविंद वर्मा, लोहरा से चंद्रजीत तिवारी और मुखलिशपुर से मीना सिंह शामिल हैं। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी और कहा कि 22 साल से समाजवादी पार्टी के कब्जे वाली इस समिति पर भाजपा ने जीत दर्ज करके किसान हित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री अजय यादव, पूर्व सभापति बालमुकुंद सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रिंस सिंह और अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया।
विज्ञापन