फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP State Vice President Dayashankar Singh counted the achievements of the BJP government in azamgarh

आजमगढ़: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा देश

Thu, 23 Sep 2021 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Sep 2021 10:21 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को अंबेडकर पार्क में मोदी मेला और प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

विज्ञापन
BJP State Vice President Dayashankar Singh counted the achievements of the BJP government in azamgarh
दयाशंकर सिंह को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह सहित अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आजमगढ़ जिले के अंबेडकर पार्क में मोदी मेला और प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह उपस्थित रहे। मेले और प्रदर्शनी के शुभारंभ से पहले पदाधिकारियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा
दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके द्वारा गरीबों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं शुरू की जा रही है। जिसका फायदा समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी के जरिए मोदी सरकार की उपलिब्धयों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, हरिबंश मिश्रा, अजय सिंह, बंटी राय आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed