फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP state president targets opposition says SP character has been to tarnish Sanatan

Azamgarh : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर निशाना , बोले सनातन को कलंकित करना रहा है सपा का चरित्र

Wed, 01 Jan 2025 06:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 06:21 PM IST
सार

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र सनातन को कलंकित करना है। इन्होंने कहा कि संभल में न्यायालय ने सर्वे का अदेश दिया है कहा मोदी और योगी की रणनीति से 2027 में फिर सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
BJP state president targets opposition says SP character has been to tarnish Sanatan
जिला कार्यालय में बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी का चरित्र रहा है सनातन धर्म को कलंकित करना। संभल में जो सर्वे हो रहा है वह न्यायालय के आदेश पर हो रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए।

विज्ञापन


जनपद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के पत्नी और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण तिवारी के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उनके द्वारा मीडिया से वार्ता की गई।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से सनातन की विरोधी रही है। आप देखें किस प्रकार अयोध्या में कारसेवकों का नरसंहार कराने का कार्य किया गया। साधु, संत, महात्मा, मठ-मंदिर के बारे में सपा के लोग जिस प्रकार बयानबाजी करते हैं, उनका एजेंडा है सनातन को गाली देकर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल में सर्वे को जो विषय है उस स्थान का सर्वे करने का आदेश न्यायालय ने दिया है। सपा में जिस प्रकार की पारिवारिक लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई में सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे सरकार के कार्यों पर पूरा भरोसा है। आज जो कानून का राज है उस पर हमेशा हम लोगों का विश्वास रहा है।

सपा ने हमेशा कानून के साथ खिलवाड़ किया है और चुनौती देने का कार्य किया है। आपने देखा संभल में किस प्रकार की घटना हुई। सर्वे के दौरान इन लोगों ने किस प्रकार से बवाल किया। उन्होंने कहा कि 2027 में हम मोदी और योगी की रणनीति पर कार्य करते हुए फिर अपनी सरकार बनाएंगे।


हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर चलती है। संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर हम आगे बढ़ने का कार्य करते हैं। इस मौके पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद, अरुण कांत यादव, वंदना सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed