फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP officials welcomed, taught duty lessons

भाजपा पदाधिरियों का किया स्वागत, कर्तव्य का पाठ पढ़ाया

Tue, 25 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP officials welcomed, taught duty lessons
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, संजय राम, बृजेश यादव, सतेन्द्र राय,अजय सिंह, पूनम सिंह, संजय यादव, अवनीश मिश्रा, जिला महामंत्री विनोद कुमार उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज, नागेन्द्र पटेल, पवन सिंह मुन्ना, जिला मंत्री महेंद्र मौर्या, सुरेन्द्र राजभर, रवि राय, आनन्द सिंह, विभा बरनवाल, जूही श्रीवास्तव, गणेश साहनी, हरेंद्र चौहान, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद को माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर संगठन महामंत्री काशी व गोरखपुर क्षेत्र रत्नाकर और जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने स्वागत किया।संगठन महामंत्री काशी व गोरखपुर क्षेत्र रत्नाकर ने कहा कि आजमगढ़ बड़ा जिला है। संगठन ने सुविधा और हर गांव हर बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आजमगढ़ जिले में दो जिलाध्यक्ष नियुक्त किए है, लेकिन कार्यकर्ताओं का मन और भाव एक है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है और हमारा हर कार्य राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने के लिए होता है और यही भाव हमें अन्य दलों से अलग बनाता है। जिम्मेदारी के साथ ही आपकी जवाबदेही भी निश्चित हो गई है।कार्यकर्ताओं में उर्जा की कमी नहीं है एक बार जीतने के मन से चुनाव में उतर जाइये आजमगढ़ में भी जीत निश्चित है आप को कोई हरा नहीं सकता। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरी निष्ठा और मेहनत से निर्वहन करें। रामाधीन सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, क्षेत्रिय महामंत्री सहजानंद राय, पूर्व सांसद लालगंज नीलम सोनकर, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय ,शिवनाथ, सिंह, डा. श्याम नारायण सिंह, लक्ष्मण मौर्या, दुर्ग विजय यादव, माला द्विवेदी, श्री कृष्ण पाल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, डा.अशोक सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed