फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP Mission Make Narendra Modi Prime Minister again in 2024 Amit Shah Rally in Azamgarh

BJP Mission: 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाएं प्रधानमंत्री, आजमगढ़ में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल

Fri, 07 Apr 2023 05:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 05:26 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आजमगढ़ में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया।नामदारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए  अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोला। जनता से 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
BJP Mission Make Narendra Modi Prime Minister again in 2024 Amit Shah Rally in Azamgarh
आजमगढ़ में अमित शाह की जनसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। आजमगढ़ समेत यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाना है। ये आह्वान गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आजमगढ़ में किया। इसके साथ ही उन्होंने आजमगढ़ से पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूंक दिया। नामदारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने जमकर  विपक्ष पर निशाना साधा।

विज्ञापन


कहा कि मैं पहले भी कई बार आजमगढ़  आ चुका हूं। पहले यहां पर रात में बिजली नहीं रहती थी। लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। यूपी का एक भी गांव नहीं जहां बिजली न पहुंची हो। अमित शाह ने आजमगढ़ के बारे में बोलते हुए कहा कि कभी संगीत के लिए मशहूर इस शहर को सपा-बसपा ने बदनाम करने का काम किया है।
विज्ञापन


यूपी में बीजेपी की सरकार से संगीत महाविद्यालय की शुरुआत करके वापस उस गौरव को दिलाने का काम किया है। गृहमंत्री ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देना चाहता हूं। जिस आजमगढ़ को पूरे देश में आतंक के केंद्र के  रूप में जाना जाता था। आज ‘हरिहर घराने’ को सम्मान देने के काम किया गया है। उनके सम्मान में संगीत महाविद्यालय की नींव रखने का काम यहां हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे केस में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने ढूंढ निकाला, मिल सकते हैं इन अनसुलझे सवालों के जवाब

यूपी में अब नहीं होता दंगा

विरोधियों पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि सपा और बसपा ने अपने कार्यकाल में आजगमढ़ की छवि खराब करने का काम किया था। आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आजमगढ़ को वापस उसका सम्मान मिला है। सपा और बसपा के कार्यकाल में यूपी की पहचान दंगा के लिए होती थी। लेकिन जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। उन्होंने एक भी दंगा नहीं होने दिया। उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। आजमगढ़ विकास की नई पहचान बना है।

BJP Mission Make Narendra Modi Prime Minister again in 2024 Amit Shah Rally in Azamgarh
आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ कभी अपने संगीत के लिए जाना जाता था, आज संगीत को सम्मान देते हुए इस महाविद्यालय का शिलान्यास हुआ है। जिसके नाम में ही हरि और हर वह अपने आप में संपूर्ण होता है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने नामदारपुर में 4583 करोड़ की 117 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

विकास के रास्ते पर उत्तर प्रदेश

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऋषि-मुनियों, स्वतंत्रता सेनानियों और साहित्यकारों की इस धरती पर मैं गृहमंत्री अमित शाह की स्वागत करता हूं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में एक नया आयाम पेश किया है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री शाह के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। जब वे बाहर जाते थे तो अपनी पहचान छिपाने के लिए मजबूर होते थे। कारण यह था कि नाम बताने पर होटल में कमरे नहीं मिलते थे। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। पीएम मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण के सपने को साकार किया है। अजमगढ़ की पहचान बदली है। हमने कभी यहां का विकास नहीं रुकने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed