फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   rganizations bow to Netaji

राजनीतिक दलों के साथ स्वयं सेवी संगठनों ने नेताजी को किया नमन

Thu, 23 Jan 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
rganizations bow to Netaji
कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर नेता जी सुभाषचंद्र बोस के जयंती के अवसर पर श्रद्घांजलि देते कार्यकर - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भारत रक्षा दल की ओर से नेहरू हाल सभागार में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं से नेताजी के आदर्शों को अपना कर देश के लिए कुछ कर गुजरने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ कोर कमेटी भारद सदस्यों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर और नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उनके पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा समाज के लिए जल्द ही आजमगढ़ नगर में रोटी बैंक की स्थापना करेंगा। जल्द ही भारत रक्षा दल की दूसरी कैंटीन जिला अस्पताल में स्थापित होगी। राजाराम चौरसिया ने कोर कमेटी के सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज व टार्च देकर और ग्रामीण क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं को कंबल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सौरभ मिश्र, इंदल चौहान, कवंचल यादव, जलालुद्दीन अंसारी, राजीव राव, मनीराम प्रसाद आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा के तत्वावधान में मंत्री राजेंद्र कुमार वर्मा के आवास पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वक्ताओं ने नेताजी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर विवेक श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डा.नरेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं प्रिसियस मेडिकल इंस्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक हीरापट्टी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं सामाजिक संगठन प्रयास की ओर से नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती नगर के कलेक्ट्रेट स्थित नेकी के बाक्स के समीप मनाई गई। जहां प्रयास संगठन द्वारा नेता जी के चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया किया गया। इसके बाद संगठन ने पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर प्रयास अध्यक्ष रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, इंजी. सुनील यादव, अभिषेक सिंह नीरज, अंगद कुमार साहनी, नीरज कुमार प्रजापति आदि उपस्थित थे।

नेहरु हाल में नेता जी सुभाषचंद्र बोस के जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हरिकेश

नेहरु हाल में नेता जी सुभाषचंद्र बोस के जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हरिकेश - फोटो : AZAMGARH

राहुल प्रेक्षागृह में एबीवीपी के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करती

राहुल प्रेक्षागृह में एबीवीपी के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करती - फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed