फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike riding miscreants shot young man

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Sun, 22 Nov 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot young man
बलरामपुर। सिधारी के धन्नी सराय गांव के पास रविवार को दिन में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। हाथ व पैर में गोली लगने से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सिधारी थाना पुलिस देर शाम तक घटना को संदिग्ध मानती रही।
विज्ञापन

धन्नी सराय गांव निवासी 32 वर्षीय कमलदेव यादव पुत्र राजाराम यादव रविवार को दिन में एक बजे शेविंग कराने के लिए बाजार आया था। शेविंग कराने के बाद वह पैदल घर वापस लौट रहा था। गांव के पास ही एक बाइक पर दो बदमाश पहुंचे और उसे रोक तमंचा निकाल लिया। तमंचा देखते ही कमलदेव जान बचा कर भागने लगा। इस पर बदमाशों ने पीछे से उस पर फायर कर दिया। गोली कमलदेव के हाथ व पैर में लगी। हेलमेट लगाए बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन कर लोग मौके पर जुट गए। परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घटना के बाबत एसओ सिधारी विनय मिश्रा ने बताया कि घटना एक बजे की है और पुलिस को चार बजे के लगभग सूचना दी गई है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं घटना के पीछे कारण का पता नहीं चल सका है। परिजन भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed