फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider killed

बाइक सवार की जान गई

Sun, 08 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 08 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed
जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाएं में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक अधेड़ बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन

 जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रानी की सराय संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के चकसेठवल गांव निवासी राजेश यादव (32) पुत्र श्यामनरायन शुक्रवार की रात करीब आठ बजे  बाइक से निजामाबाद थाने के फरिहां बाजार में लगा मेला देखने जा रहा था।

आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित सरायहाजी ढाबे के पास अनियंत्रित ट्रक ने राजेश के बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से छिटक कर गिर पड़ा और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।
विज्ञापन


 पहिया ऊपर चढ़ने से वह कुचलकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा होने के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। दुघर्टना होते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए और राजेश को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच राजेश ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाजार वालों की मदद से शव की पहचान कर सूचना परिवार वालों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

राजेश पांच भाईयों में छोटा और तीन बेटियों का पिता था। वह अपने भाईयों से अलग रहता था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। एसओ ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। आरोपी चालक की पहचान करने में पुलिस जुटी है।


बलरामपुर संवाददाता के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक से टक्कर लग जाने स पैदल जा रहे जमुआरी गांव निवासी सदाफल शुक्ला पुत्र नरसिंह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed