फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike gets stuck in magic and gets dragged, couple dies

Azamgarh News: मैजिक में फंसकर बाइक घिसटी, दंपती की मौत

Tue, 10 Sep 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike gets stuck in magic and gets dragged, couple dies
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो गेट के पास रविवार की रात बाइक सवार दंपती तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आ गए। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों केे अनुसार, बाइक मैजिक में फंसकर काफी दूर तक घिसट गई।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चंदेवरा गांव निवासी धर्मेंद्र राम (40) अपनी पत्नी रिंकू देवी (38) के साथ रविवार को सामान की खरीदारी करने के लिए बाइक से लालगंज बाजार गए थे। खरीदारी कर वह रात करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। मसीरपुर-पल्हना मार्ग पर रणमो गेट के पास जल निगम की टंकी के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी। मैजिक में धर्मेंद्र की बाइक फंस गई और करीब 100 मीटर तक घसीटती गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मैजिक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। धर्मेंद्र राजगीर का कार्य करते थे। वह तीन पुत्रों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed