{"_id":"602571cd8ebc3ee8f7660891","slug":"bike-collided-with-culvert-youth-dies-azamgarh-news-vns5741674144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जगमलपुर गांव के पास बुधवार की रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। इस हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीररुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बिलरियागंज के जलालपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रोशन यादव पुत्र जगदीश यादव बुधवार को बाइक से किसी काम से गया था। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे वह बाइक से ही वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान जगमलपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार रोशन यादव गंभीररुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर तत्काल सीएचसी बिलरियागंज गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले आए और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।