फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   big action against illegal liquor traders in azamgarh case filed against 20 mafias under gangster

आजमगढ़: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 माफियाओं पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज

Sun, 23 May 2021 11:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 May 2021 11:31 PM IST
सार

 एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि गैंगेस्टर में पाबंद किए गए इन आरोपियों में ज्यादातर जेल की सलाखों के पीछे हैं। जो बाहर है, उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है और जल्द ही सभी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
big action against illegal liquor traders in azamgarh case filed against 20 mafias under gangster
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस महकमा है। इसके तहत आजमगढ़ जिले के पवई और तरवां थाने में दो गैंग पंजीकृत कर 20 शराब माफियाओं पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  जल्द ही गैंगेस्टर में पाबंद सभी लोगों की संपत्ति जब्तीकरण व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ रविवार को पवई थाने में गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए गैंग डी-74 पंजीकृत किया गया। जिसका मुखिया मोतीलाल पुत्र रामदेव निवासी मित्तूपुर पवई है। इसके अलावा इस गैंग में 14 अन्य सदस्य भी शामिल है।
विज्ञापन


इनमें शशि कुमार उर्फ गुड्डू गुप्ता, विपिन कुमार गुप्ता पुत्रगण मोतीलाल निवासी मित्तूपुर थाना पवई, अजय कुमार यादव उर्फ सुड्डू यादव, राहुल कुमार यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी सरावां थाना दीदारगंज, राजेश अग्रहरि पुत्र रामधनी अग्रहरि निवासी मित्तूपुर थाना पवई, दुर्गविजय सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी इमलीपुर पेटिया थाना जलालपुर अंबेडकरनगर, बालकिशुन राजभर पुत्र स्व. लहुरी राजभर निवासी इमादपुर थाना दीदारगंज, बृजेश अग्रहरि उर्फ कल्लू पुत्र रामधनी अग्रहरि निवासी नवानगर पैकौली थाना जलालपुर अंबेडकरनगर, संजय सोनी पुत्र सालिक राम निवासी  छाछू मोहल्ला थाना जलालपुर अंबेडकरनगर, श्यामलाल यादव पुत्र बांकेलाल यादव निवासी संग्रामपुर थाना दीदारगंज, किशन यादव पुत्र इंद्रजीत यादव, रवि यादव पुत्र रमाधनी यादव, रणजीत उर्फ रंजीत यादव पुत्र रामकेदार यादव निवासी अताईपुर थाना फूलपुर, हिर्देश कुमार यादव पुत्र सूर्यबली यादव निवासी जपटापुर पकड़ी थाना सरायख्वाजा जौनपुर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तरवां थाने में भी एक मुकदमा गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज किया गया है। इसमें प्रदीप सिंह कबूतरा पुत्र रामअवध सिंह निवासी कबूतरा, संदीप सिंह उर्फ डिम्पू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी नदवा, शिवलाल पुत्र बाशुलाल मौर्या निवासी जमुआ, लाल मौर्या पुत्र शिवलाल मौर्या निवासी जमुआ, मनीष सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी कबूतरा थाना तरवां शामिल है।

जनवरी माह में क्षेत्र के फद्दोपुर स्थित श्री महती सिंह इंटर कालेज परिसर में 742 पेटी अवैध शराब बरामद होने के मामले में इन लोगों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि उक्त सभी हत्या व अन्य संगीन अपराधों में पहले से लिप्त रहे हैं।

एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि गैंगेस्टर में पाबंद किए गए इन आरोपियों में ज्यादातर जेल की सलाखों के पीछे हैं। जो बाहर है, उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है और जल्द ही सभी गिरफ्त में होंगे। गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद अब इनकी अवैध संपत्ति जब्तीकरण के साथ ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed