फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bhojpuri star Nirhua also extended a helping hand to the people in Azamgarh

भोजपुरी स्टार निरहुआ ने भी लोगों की मदद को बढ़ाए हाथ

Mon, 06 Apr 2020 04:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri star Nirhua also extended a helping hand to the people in Azamgarh
जिला प्रशासन को भाजपा नेता दिनेश लाल निरहुआ द्वारा दिया गया खाद्यान देने जाते भाजपा कार्याकर्ता - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विपदा की इस घड़ी में हर कोई गरीबों की मदद को तैयार है। विगत कई दिनों से सामाजिक संगठनों द्वारा लोगों में भोजन और अन्न का वितरण किया जा रहा है। ऐसे में अब जनपद से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी लोगों की मदद को अपने हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

लॉक डाउन के बीच भाजपा नेता व भोजपुर सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के निर्देश पर उनकी टीम ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्रियों का वितरण तेज कर दिया है। निरहुआ की तरफ से सोमवार को दस बोरी अरहर की दाल जिला प्रशासन को सौंपा गया। निरहुआ के प्रतिनिधि और भोजपुरी कलाकार संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि दिनेश लाल यादव के निर्देश पर प्रशासन को दस बोरी अरहर की दाल दी गई है। इसके साथ ही जिले के प्रत्येक बूथों के दस परिवार को एक सप्ताह का राशन वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed