फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beti Bachao rally awareness

बेटी बचाओ जागरूकता रैली निकाली

Sun, 08 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 08 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Beti Bachao rally awareness
मां चनरमी देवी महिला महाविद्यालय तमरूआ कौड़िया में छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली। रैली को कोयलसा ब्लाक के एडीओ समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


 जागरूकता रैली महाविद्यालय से निकालकर कौड़िया बाजार होते हुए सरैया लखीमपुर, सुमेरपुर आदि गांवों से होते हुए महाविद्यालय में पहुंच गोष्ठी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


महाविद्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह ने कहा कि आज लड़कियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन कमी होती जा रही है। इस कमी को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा,
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इस सोच को बदलना होगा। ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव ने बताया कि सरकार के द्वारा बच्चियों की शिक्षा से लेकर के स्वास्थ्य सुविधा सरकार मुक्त दे रही है, चाहे जननी सुरक्षा योजना हो चाहे कन्या विद्याधन हो, इस तरह की योजनाएं सरकार द्वारा बेटियों को दी जा रही है।


विद्यालय के प्रबंधक गीता यादव ने कहा कि इस विद्यालय की नींव ही बेटियों को शिक्षा देने के लिए रखी गई है, जिससे समाज में बेटे-बेटियों का जो अंतर है,

इस खाई को पाटने की जरूरत है, आज कल लडकियां लड़कों को हर क्षेत्र में मात दे रही है।  रैली में डा. सुरेंद्र, डा. उषा, डा. आरती, अजय, विपीन बिहारी, रमेेश, निधी आदि मौजूूूूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed