फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Belief in human life formula

विश्वास मनुष्य के जीवन का सूत्र

Wed, 28 Oct 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 28 Oct 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Belief in human life formula
सनातन धर्म के प्रखर मानस वक्ता गोविंद शास्त्री महाराज ने कहा कि जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है, विश्वास मनुष्य के सफल जीवन का सूत्र है।
विज्ञापन


वह सोमवार की रात लपसीपुर ग्रामसभा स्थित योगीवीर बाबा के पावन धाम पर भक्तों को श्रीराम कथा का रसपान करा रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि मनुष्य के संकल्प के सम्मुख देव-दानव सभी पराजित होते हैं,

जो व्यक्ति आपत्ति विपत्ति से घबराता नहीं है, प्रतिकुलता के आगे झुकता नहीं है और दु:ख को भी प्रगति की सीढ़ी बना लेता है, उसकी सफलता निश्चित है। झांसी से पधारी नीलम गायत्री ने कहा कि झूठ ही सभी समस्याओं का जड़ है।
विज्ञापन


क्षण मात्र सुख के लिए मानव झूठ का सहारा लेकर दीर्घ कालीन परेशानियों का आमंत्रण देता है, इससे उसे कभी भी मन को शांति नहीं मिल सकती।

उन्होंने जीवन मूल्यों की सार्थकता के लिए कई कथाओं का भी उल्लेख किया। भजन गायक गुड्डू राय ने भक्ति गीतों से लोगों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान कृष्णमनन चौबे,  रमेश सिंह, इंद्रासन पांडेय, निरंकार चौबे, विनोद सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed