फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bed reserved in every CHC including district hospital

Azamgarh News: जिला अस्पताल सहित हर सीएचसी में बेड आरक्षित

Thu, 03 Aug 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bed reserved in every CHC including district hospital
जिले में हालांकि डेंगू और मलेरिया की दस्तक अभी तक नहीं हुई है। लेकिन, इन दोनों बीमारियों से बचाव तथा उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इसके तहत अभी तक शासन से हाट स्पाट बनाने का निर्देश नहीं मिला है पर विभाग द्वारा आरआरटी टीम तैयार की जा रही है। साथ ही पूर्व में जिन क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया के मरीज ज्यादा पाए गए थे उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी राधे श्याम यादव ने बताया कि जिले में अभी तक कहीं से भी मलेरिया और डेंगू के मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है। बीमारियों से बचाव तथा उपचार को लेकर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में लगी टीमों द्वारा स्वास्थ्य शिविर के साथ जागरूकता अभियान चलाकर इससे बचाव तथा उपचार के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही निकायों के साथ मिलकर छिड़काव के कार्य भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक शासन की ओर से हमें हाट स्पाट बनाने का कोई निर्देश नहीं मिला है। लेकिन सभी सीएचसी पर आरआरटी टीमों का गठन किया जा रहा है। जो लोगों के घरों में जाकर लार्वा को खत्म करने के लिए कार्य करेंगी। जिसमें मेंहनगर ब्लाक और सदर तहसील का बनकट गांव संवेदशील की श्रेणी में शामिल है। यहां पर हमारे द्वारा विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि डेंगू और मलेरिया को अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिया गया है। वैसे तो हर समय बेड आरक्षित रहते हैं। हमारी ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अगर शासन से हाट स्पाट बनाने का निर्देश मिलता है तो उस पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed