फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beautician course is an employment test: Shabana Azmi

ब्यूटीशियन कोर्स रोजगार परख है : शबाना आजमी

Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Beautician course is an employment test: Shabana Azmi
37 मेजवां में शबाना आज़मी ब्यूटिशन कोर्स प्राप्त करने वाली बालिकाओं के साथ। संवाद
चिकनकारी सेंटर में काम कर रहीं महिलाओं के कार्यों को देखा
विज्ञापन

फोटो संख्या- 37
संवाद न्यूज एजेंसी
फूलपुर। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी अपने पैतृक गांव मेजवां में एक दिवसीय प्रवास के दौरान बृहस्पतिवार की शाम नम्रता गोयल के साथ पहुंचीं। शुक्रवार को उन्होंने कैफ़ी आजमी सिलाई और चिकनकारी सेंटर का निरीक्षण किया। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा दिए गए कपड़ों पर काम कर रही कामगार महिलाओं के कार्यों को बारीकी से देखा। उन्होंने मिजवा सोसाइटी द्वारा 60 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स कर रहीं 22 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। इसमें करिश्मा प्रथम, कविता बिंद द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालीं अंकिता प्रजापति का उन्होंने माला पहनाकर सम्मानित किया।

शबाना आजमी ने कहा कि ब्यूटीशियन कोर्स रोजगार परख है। महिलाएं को प्रशिक्षित कर इसे रोजगार से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने चिकनकारी के कार्यों को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा दिए गए कपड़ों पर काम कर रही कामगार महिलाओं के कार्यों को बारीकी से देखा। उसे ईमानदारी और मेहनत से करने को कहा। मिजवा सोसाइटी के उप प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि अधिक व्यस्तता के कारण शबाना आजमी शनिवार को मुंबई के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed