{"_id":"5e1b5a6a8ebc3e87e618c8c3","slug":"beat-police-officer-will-be-posted-as-lekhpal-azamgarh-news-vns5048486166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की तरह तैनात होंगे बीट पुलिस आफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की तरह तैनात होंगे बीट पुलिस आफिसर
विज्ञापन
आजमगढ़। बेहतर पुलिसिंग के लिए डीजीपी की तरफ से लेखपालों की तरह बीट पुलिस आफिसर तैनात करने की योजना लागू की गई है। पहले दौर में यह स्कीम मंडल मुख्यालय के दो थानों और जिला के एक प्रमुख थाने में लागू की जाएगी। एक साल के लिए तैनात होने वाले बीट पुलिस आफिसर के कंधों पर शहरी क्षेत्र के छह हजार और ग्रामीण क्षेत्र के चार हजार लोगों के सुरक्षा सहित अन्य जवाबदेही तय की गई है। ये बाडीआर्न कैमरा, पिस्टल, सरकारी मोबाइल नंबर, बाइक आदि से लैस होंगे। योजना के तहत आजमगढ़ जिले में शहर कोतवाली और फुलपुर कोतवाली का चयन किया गया है। पुलिस योजना को अमलीजामा पहनने में लगी है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक डीजीपी ओपी सिंह की तरफ से जारी की गई गाइड लाइन के तहत बीट पुलिस आफिसर के पद पर थाने के तेजतर्रार सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। इनके पास लेखपाल के बराबर हलका रहेगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के बीट पुलिस आफिसर के पास करीब चार हजार और शहरी क्षेत्र में छह हजार लोगों के सुरक्षा सहित अन्य तरह की जिम्मेदारी रहेगी। विभाग की तरफ से सभी बीट पुलिस आफिसरों को क्षेत्र भ्रमण के लिए एक बाइक, टार्च, पिस्टल, वायरलेस सेट, सरकारी मोबाइल और सीयूजी नंबर दिया जाएगा। ताकि वे अपने एंड्राएड मोबाइल सेट में ई-बीट बुक साफ्टवेयर के जरिए क्षेत्र के लोगों की संपूर्ण जानकारी लोड कर सकें। ताकि आवश्यकता होने पर एक क्लिक पर संबंधित का पूरा डेटा मिल सके। इसके अलावा बीट पुलिस आफिसर के मोबाइल में टापटेन के अपराधियों, गैंग लीडर, वरिष्ठ नागरिकों आदि की भी सूची अपडेट रहेगी। एसपी ग्रामीण के मुताबिक योजना के तहत आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली और फूलपुर कोतवाली को इसमें शामिल किया गया है। दोनों थानों की पुलिस अपने-अपने बीट की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजवा दिए हैं। इसे जल्द ही मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
दो थानों में तैनात होंगे 140 बीट पुलिस आफिसर
आजमगढ़। जिले के शहर कोतवाली और फूलपुर कोतवाली को इस योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत फूलपुर कोतवाली में अब तक कुल 40 से अधिक बीट निर्धारित की गई है। जबकि शहर कोतवाली में यह संख्या करीब 100 के आसपास होगी। मुहल्ला और गांववार यह सूची तैयार की गई है। यानि इन दोनों थाना क्षेत्रों में कुल 140 बीट पुलिस आफिसर तैनात होंगे।
विज्ञापन
सीओ और एसओ की संयुक्त रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
आजमगढ़। बीट पुलिस आफिसरों की तैनाती एक साल के लिए की जाएगी। इस बीच इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। एक साल के भीतर बीट पुलिस आफिसर अपने हलके के विषय में पूरी तरह से अवगत हो जाएगा। क्षेत्र के सभी अच्छे और बूरे लोगों की उसको पहचान हो जाएगी। ड्यूटी के दौरान यदि वह कोई लापरवाही या मनमानी करता है तो उसे सीधे एसपी नहीं हटा सकेंगे। बल्कि इसके लिए एसओ और सीओ की संयुक्त रिपोर्ट भेजने पर अपरपुलिस अधीक्षक हटाएंगे और तैनात करेंगे।
जल्द ही कराई जाएगी इनकी ट्रेनिंग
आजमगढ़। बीट पुलिस आफिसर के पद पर तैनात होने वाले सिपाहियों का चयन होने के बाद इनकी पुलिस लाइन में विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी। इस दौरान किस तरह से अपनी ड्यूटी करना, किन-किन प्रमुख बातों पर विशेष ध्यान देना, असलहा चलाना आदि की ट्रेनिंग कराई जाएगी।
बीट पुलिस आफिसरों के जरिए पुलिस आमजन से सीधे संपर्क में रहेगी। इससे व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। डीजीपी के निर्देश पर पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही। इसे जल्द ही मुख्यालय भेजवा दिया जाएगा। -त्रिवेणी सिंह, एसपी