{"_id":"617edc73080fbc09cb1862c6","slug":"be-aware-of-education-it-will-solve-all-the-issues-azamgarh-news-vns620404858","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के प्रति हों जागरूक, इससे हल होंगे सारे मसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के प्रति हों जागरूक, इससे हल होंगे सारे मसले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। आल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हो इससे सभी मसले हल हो जाएंगे। शिक्षा वह हथियार है जो जीवन से अंधेरे को हमेशा के लिए दूर कर देता है। उक्त बातें मौलाना ने शनिवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र के गद्दोपुर गांव के दरबारे हुसैनी इमामबारगाह में आयोजित मजलिस में कही।
उन्होंने कहा कि लोग इधर-उधर की बातों को दरकिनार करें। तालीम हासिल करने पर ध्यान लगाएं और बुजुर्गों के बताए रास्ते पर चलकर दीनी तालीम की रोशनी को दूसरों तक पहुंचाने का काम करे। मौलाना ने जनाबे अबुतालिब का फजायल और मसायबे करबला पेश किया। दूसरी मजलिस को मौलाना गुलजार हुसैन जाफरी ने पेश किया। कहा कि खवातीन जनाबे जैनब के पद चिह्नों पर चलें। इससे उनका जीवन खुशगवार होगा। मजलिस से पूर्व मशहूर शायरे अहलेबैत मोदस्सिर जौनपुरी और शबरोज कानपुरी ने मौला की बारगाह में खिराजे अकीदत पेश किया। निजामत मौलाना अकील तुराबी ने किया। संयोजक मौलाना जाकिर हुसैन ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मौलाना सईद हैदरी, मौलाना फ़रहत हुसैन, मौलाना उम्मीद आजमी, मौलाना शकील फ़राज, मेराज हैदर, मौलाना अरमान हैदर, मौलाना यूनुस हैदर, मौलाना शबीहुल हसन, मौलाना अनवार आदि आदि थे। वहीं मौलाना यासूब अब्बास के अंबारी चौक पर पहुंचने पर पूर्व प्रधान रजीउल हसन के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।