{"_id":"64bacd2cb97880ec4107c904","slug":"bdc-member-was-shot-for-one-lakh-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-1337-2023-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: एक लाख रुपये की जरूरत थी, पूर्व बीडीसी सदस्य की ली सुपारी, बाइक पर लिफ्ट मांगकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: एक लाख रुपये की जरूरत थी, पूर्व बीडीसी सदस्य की ली सुपारी, बाइक पर लिफ्ट मांगकर मारी गोली
Fri, 21 Jul 2023 11:53 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:53 PM IST
सार
पवई पुलिस ने पूर्व बीडीसी संदीप यादव को जान से मारने की नियत से गोली मारने के मामले का शुक्रवार को पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। खैरूद्दीनपुर गांव निवासी संदीप यादव (35) गांव का पूर्व बीडीसी था।
विज्ञापन
गोली मार दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पवई पुलिस ने पूर्व बीडीसी संदीप यादव को जान से मारने की नियत से गोली मारने के मामले का शुक्रवार को पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। खैरूद्दीनपुर गांव निवासी संदीप यादव (35) गांव का पूर्व बीडीसी था। वर्तमान में उसने खैरूद्दीनपुर बाजार में दुकान खोल ली थी। 13 जुलाई की रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में एक व्यक्ति ने भी साथ चलने को कहा था जिस पर संदीप ने उसे बाइक पर बैठा लिया। सुनसान रास्ते पर उक्त व्यक्ति ने संदीप को गोली मार दी और फरार हो गया। परिजनों ने उसे शाहगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पत्नी आरती यादव ने पवई थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे पुलिस को मुखबिर से घटना में शामिल अभियुक्त के खैरूद्दीनपुर भट्ठे के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शैलेश कुमार यादव निवासी ग्राम बहिरापार थाना पवई बताया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस उसके घर के सामने मड़ई से बरामद किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी ने बताया कि उसे विदेश जाने के लिए एक लाख रुपये की आवश्यकता थी। संदीप यादव से बैर रखने वाले मोनल उर्फ साहेब आलम व सोनल उर्फ जुबेर अहमद निवासी खैरूद्दीनपुर ने उसे एक लाख रुपये देने की बात कही। इसके बदले उसे संदीप को जान से मारने की बात तय हुई। दोनों के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी।