{"_id":"5ab3f2364f1c1bbe758b6e40","slug":"batla-case-of-terrorist-khalid-s-historysheet-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटला कांड के आतंकी खालिद की हिस्ट्रीशीट खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटला कांड के आतंकी खालिद की हिस्ट्रीशीट खुली
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
तहकीकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बटला कांड में 20 लाख के इनामी आतंकी सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी मो. खालिद की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोल दी है। सरायमीर थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 72ए है।
सरायमीर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामनरेश यादव ने बताया कि संजरपुर गांव निवासी मो. खालिद उर्फ लंगड़ा पुत्र मास्टर सगीर चार भाइयों में बड़ा है। वह वर्षों से देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। देश में हुए कई सिलसिलेवार बम धमाकों में उसका हाथ है।
वह सितंबर 2008 में दिल्ली के ओखला स्थित बटला एनकाउंटर की घटना के समय वहां से फरार हुआ था और भागकर अपने घर चला आया था। सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं थी। वह काफी दिनों तक घर पर ही रहा और यहीं से अपना नेटवर्क मजबूत करता रहा। वह फरार इनामी आतंकी बड़ा साजिद का खास मित्र है।
विज्ञापन
बटला मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ में चार वर्ष पूर्व खालिद का नाम उजागर हुआ इसके बाद खालिद फरार हो गया। तब से उसका कहीं पता नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से खालिद पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
एसपी अजय कुमार साहनी ने मंगलवार को इसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की स्वीकृति दे दी। इसके पूर्व सरायमीर पुलिस खालिद के अन्य साथियों संजरपुर गांव निवासी डा. शहनवाज, शादाब उर्फ बड़ा साजिद उर्फ जुनैद चिकना, अबू राशिद, राशिद उर्फ सुल्तान, आसिफ और आफताब की हिस्ट्रीशीट खोल चुकी है।
जिन पर दस-दस लाख से अधिक के इनाम घोषित है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि आतंकी मो. खालिद की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। सरायमीर पुलिस उसके नात, रिश्तेदारों के जरिए उसका पता लगाने में जुटी है।