फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Barricading becomes a problem, people troubled by traffic jam

Azamgarh News: बैरिकेडिंग बनी मुसीबत, जाम से लोग परेशान

Fri, 03 May 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Barricading becomes a problem, people troubled by traffic jam
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट की ओर से जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग कराई दी है, जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। बैरिकेडिंग के कारण लग रहा है, जिससे धूप में लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाले नामांकन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नगरपालिका चौराहे से गांधी प्रतिमा रैदोपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी बैरिकेडिंग की गई है। एक बैरिकेडिंग नगरपालिका चौराहे पर है जहां से पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को आगे जाने से रोका जा रहा है। वहीं दूसरी बैरिकेडिंग कुंवर सिंह उद्यान गेट के पास की गई है। इसी मार्ग से होकर राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के साथ ही डीएवी इंटर और पीजी कालेज के छात्र विद्यालय पहुंचते हैं। वहीं कई निजी विद्यालयों की बसें भी बच्चों नाले और छोड़ने के लिए गुजरती हैं। कुंवर सिंह उद्यान गेट पर की गई बैरिकेडिंग पर हमेशा जाम लग रहा है। क्योंकि एक तरफ से ही दोनों तरफ के लोग आवागमन कर रहे हैं। तीखी धूप में यह जाम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन कुंवर सिंह उद्यान गेट जाम से जूझता रहा और लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed