{"_id":"5e2c930a8ebc3e8d411b232b","slug":"barracks-will-be-built-in-nine-more-police-stations-facility-will-be-available-azamgarh-news-vns5072417128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ और थानों में बनेंगे बैरक, मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ और थानों में बनेंगे बैरक, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से जनपद के नौ और थानों में बैरक और विवेचना कक्ष बनाने के लिए मंजूरी दे दी गई है। निजामाबाद, रौनापार, अतरौलिया, अहरौला, रानी की सराय, कंधरापुर, तहबरपुर, मेहनाजपुर और महाराजगंज के लिए शासन की ओर से 12.58 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। इससे पहले शासन की ओर से मुबारकपुर, जहानागंज, देवगांव और बरदह थानों के लिए मंजूरी दी गई थी।
थानों में व्यवस्था नहीं होने से तैनात सिपाहियों को रहने में काफी परेशानी हो रही थी। केस की विवेचना दौरान पूछताछ आदि में भी परेशानी होती। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी थानों में सिपाहियों के रहने के लिए बैरक और विवेचना कक्ष तैयार करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। जनपद से 20 थानों का प्रस्ताव भेजा गया था। अभी कुछ दिन पहले मुबारकपुर, जहानागंज, देवगांव और बरदह थाने में बैरक और विवेचना कक्ष बनाने के लिए शासन की ओर से मंजूरी दी गई गई थी। अब जनपद के नौ और थानों में इसके लिए मंजूरी दी गई है।
जिन थानों के लिए मंजूरी दी गई है उसमें निजामाबाद में 40 सिपाहियों के बैरक 1.55 करोड़ से रौनापार थाने में 32 सिपाहियों के बैरक 1.33 करोड़ से, अतरौलिया थाने में 16 सिपाहियों के बैरक .93 करोड़ से, अहरौला थाने में 16 सिपाहियों के लिए बैरक .91 करोड़ से, रानी का सराय थाने में 48 सिपाहियों के लिए 1.71 करोड़ से कंधरापुर में 48 सिपाहियों के लिए 1.69 करोड़ से, तहबरपुर में 40 सिपाहियों के लिए 1.57 करोड़ से, महाराजगंज थाने में 32 सिपाहियों के लिए 1.34 करोड़ से और मेहनाजपुर थाने में 40 सिपाहियों के लिए 1.55 करोड़ से बैरक और विवेचना कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। शासन की ओर से धनराशि मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की उम्मीद जताई जा रही है।