फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bar association officials protested, judicial work remained suspended throughout the daBar association officials protested, judicial work remained suspended throughout the dayy

Azamgarh News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, न्यायिक कार्य से दिनभर रहे विरत

Thu, 23 Jul 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bar association officials protested, judicial work remained suspended throughout the daBar association officials protested, judicial work remained suspended throughout the dayy
अधिवक्ताओं के प्रति दिए गए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से नाराज अ​धिवक्ता गिरजाघर के बाहर प्रदर्श
देवगांव। हाईकोर्ट के एक आदेश के विरोध में बार संगठन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए इसे अधिवक्ता समुदाय के साथ अन्यायपूर्ण बताया। दी बार संगठन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज सभी वर्गों को न्याय दिलाने का काम करता है, लेकिन उच्च न्यायालय की ओर से जारी आदेश अधिवक्ताओं के हितों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी अधिवक्ता को सात वर्ष या उससे अधिक की सजा होती है तो उसकी प्रैक्टिस पर रोक लगाने तथा 100 किलोमीटर दूर ट्रायल चलाने जैसी व्यवस्था भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। अधिवक्ता इसका विरोध करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक संबंधित आदेश वापस नहीं लिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में अशोक अस्थाना, संतोष सिंह, विनय शंकर राय, अंकुर मिश्रा, विनीत सिंह, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed