फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bank friend arrested for opening forged account of fake mahant

Azamgarh News: फर्जी महंत का कूटरचित खाता खोलने वाला बैंक मित्र गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bank friend arrested for opening forged account of fake mahant
गंभीरपुर थाना के भवतर चक भवतर गांव स्थित मठ के फर्जी महंत का कूटरचना कर यूनियन बैंक में खाता खोला गया था। इस खाता को खोलने वाले बैंक मित्र को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी महंत पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाने में 17 जनवरी 2023 को महंत ज्ञानदास ने थाने में तहरीर दी कि कल्पदेव दास मठ ने प्रमुख महंत को मृत घोषित कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को प्रमुख महंत घोषित कर लिया है। मंदिर बनवाने के नाम पर फर्जी खाता खोल कर घूम-घूम कर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। विवेचना में आरोप की पुष्टि के बाद पुलिस ने फर्जी महंत कल्पदेव दास को तीन अप्रैल 2023 को गिरफ्तार भी कर लिया। इसके बाद फर्जी खाता खोलने वाले की तलाश में पुलिस जुट गई। बैंक रिकार्ड खंगालने के बाद अदनान निवासी ठेकमा हनुमान तिराहा का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे थाने पर पूछताछ की तो बताया कि फर्जी महंत कल्पदेव निवासी भटपूरा थाना खुटहन जौनपुर को वह छह वर्षों से जानता है। कूटरचना व बैंक के अधिकारियों को धोखा देकर वह कल्पदेव का फर्जी खाता यूनियन बैंक में खुलवाया था। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार कर लेने के बाद पुलिस ने उसे भी बृहस्पतिवार को थाना परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed