Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ban those who are disputed in relevant sections: DM

जो विवादित हों उन्हें संबंधित धाराओं में पाबंद करें : डीएम

Tue, 18 Jul 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ban those who are disputed in relevant sections: DM
मुहर्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने तैयारी की समीक्षा की। कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जो विवादित हो उसे संबंधित धाराओं में पाबंद किया जाए। किसी भी हाल में माहौल खराब न होने पाए। कहा कि पिछले तीनद-चार सालों के विवाद रजिस्टर को देख कर तैयारी की जाए। डीएम ने कहा कि सावन माह चल रहा है, इसलिए प्रमुख मंदिरों व शिवालयों के आसपास एवं वहां तक पहुंचने वाली सड़कों की भी सफाई व्यवस्था जिला पंचायती राज विभाग एवं संबंधित अधिशासी अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कराएं। ग्राम प्रधानों से मिलकर सभी आवश्यक व्यवस्था करें। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता कराएं। उन्होंने कहा कि चारागाह की जमीनों का शत-प्रतिशत सर्वे कर खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दें। उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल, स्वामित्व पोर्टल, अवशेष घरौनी, आरसी की वसूली एवं आरटीके की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed