{"_id":"b6077a9cdd96b9257bab0798b02d43d9","slug":"balram-and-wasim-welcome-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलराम और वसीम का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलराम और वसीम का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर बलराम यादव और ऊर्जा मंत्री वसीम अहमद का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
दोनों मंत्रियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी सपा मुखिया मुलायम यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सौंपी हैं वे उसका पूरी ईमानदारी निर्वह्न करेंगे। उधर ऊर्जा मंत्री का विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया। आयोजित बैठक में ऊर्जा मंत्री ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया।
नगर स्थित डाक बंगले पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर स्वागत करने वालों में विधायक अभयनरायन पटेल, बेचई सरोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंत्री बनने के बाद पार्टी कार्यालय पर पहुंचे बलराम यादव का फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़ाने और विभाग में भ्रष्टाचार खत्म करना उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र जायसवाल, राधेश्याम यादव, राधेश्याम लीडर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, ऊर्जा मंत्री वसीम अहमद के शहर के पहाड़पुर स्थित आवास पर बिजली विभाग के अधिकारी स्वागत करने पहुंचे।
अधिकारियों ने बुके भेंट कर ऊर्जा मंत्री को सम्मानित किया। इस दौरान जिले में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। कहा कि चेवता और सरदहा में बंद सब स्टेशन को जल्द शुरु कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता पीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता डीके सिंह थे।