फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ballads read in the glory of Ali

अली की शान में पढ़े गए कसीदे

Tue, 15 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ballads read in the glory of Ali
हजरत मोहम्मद के पहले उत्तराधिकारी हजरत अली की यौमे विलादत (जन्मदिन) सोमवार की रात फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान इमामबाड़ों में अली की शान में कसीदे पढ़े गए। देर रात तक महफिलें चलीं। कई जगहों पर हजरत अली की विलादत पर केक कटे गए।
विज्ञापन

शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां स्थित इमाम बारगाह मेंहदी हसन में सरवत बानो की ओर से हजरत अली की यौमे विलादत पर ख्वातीनों ने महफिल सजाई। देर रात तक अली के शान में कसीदे पढ़े गए। इस दौरान महफ़िल स्थल को झालरों और रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था। जाकिरा निकहत फातमा ने कहा कि हजरत अली इल्म का खजाना थे। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 13 रजब को मक्का शहर में खुदा के घर खाने काबा में हुआ था। वो मजलूमों की आवाज बने और उन्हें इंसाफ दिलाया। जाकिरा तमसील फातिमा ने कहा कि आज हजरत अली की राह पर चलते हुए मजलूमों की आवाज बनने की जरूरत है। संयोजक सरवत बनो ने सभी को शुक्रिया पेश किया। इसी क्रम में चमावां, दसमड़ा, माहुल, कुशलगाव, खरपड़ा गांव, नाहरपुर, डीघिया, कन्दरी में महफिलें आयोजित की र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed