फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bajrang Dal official's father shot dead

Azamgarh News: बजरंग दल के पदाधिकारी के पिता की गोली मारकर हत्या

Thu, 28 Dec 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal official's father shot dead
सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने बुधवार की अलसुबह बजरंग दल के पदाधिकारी के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी व फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल पर एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ बाजार निवासी सूर्य प्रकाश मोदनवाल बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख हैं। उनके पिता अजय प्रकाश मोदनवाल (61) पुत्र शंकर शाहगढ़ बाजार में चौराहा पर मिठाई की दुकान किए हुए हैं। बुधवार की भोर में लगभग तीन बजे अजय प्रकाश मोदनवाल टहलने निकले थे। वह जैसे ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने पहुंचे, तभी बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो अजय प्रकाश मोदनवाल जमीन पर गिरे पड़े थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के करीब एक घंटा बाद चार बजे सिधारी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसपी अनुराग आर्य ने परिजनों को आश्वास दिया कि आरोपियों को बहुत जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मृतक अजय प्रकाश मोदनवाल के छोटे बेटे सूर्य प्रकाश मोदनवाल ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसओजी समेत तीन टीमें गठित
अमिलो। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने घटनास्थल से लेकर घर तक का निरीक्षण किया। उन्होंने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के लिए एक टीम बनाई। इसके साथ ही एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एसओजी समेत तीन टीमें गठित की हैं। ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से लेकर घटनास्थल पुलिस छावनी में रहा तब्दील
अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ बाजार निवासी बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख सूर्य प्रकाश मोदनवाल के पिता की हत्या के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से घर से लेकर घटनास्थल तक पुलिस छावनी में तब्दील है। सभी लोग काफी सहमे हुए हैं। हालांकि अब तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।

हत्या के विरोध में बंद रहीं सभी दुकानें
अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में बुधवार की सुबह मिठाई विक्रेता की हत्या से पूरा बाजार दहल गया। घटना को लेकर व्यापार मंडल में आक्राेश है। इसे लेकर व्यापारियों ने सभी दुकानों को बंद रखा। व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed