{"_id":"49ed5f76c6cb49e128fa9814d5b8a777","slug":"bajpajn-dalit-society-s-biggest-enemy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाजन दलित समाज के सबसे बड़े दुश्मनः बाबूराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाजन दलित समाज के सबसे बड़े दुश्मनः बाबूराम
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित समाज के सबसे बड़े दुश्मन भाजपा के लोग है। उनके द्वारा पिछड़े समाज में फूट डालने के लिए झूठा बयान दिया जा रहा है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव समधी नहीं समदर्शी लोकायुक्त बनाना चाहते है। उक्त बातें पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सपा राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य और पूर्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन बाबूराम निषाद ने गुरुवार को पत्र प्रतिनिधियों से कही।
उन्होंने कहा कि मछुआ ,निषाद समुदाय सदियों से उपेक्षित रहा है। आजादी के बाद भी संबिधान के अनुसार जो सुबिधा उनको दी जानी चाहिए थी। वह आज तक उनको नहीं मिली। उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। वह गरीब, अशिक्षित और घर विहिन है। उनका अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं मिलने से निषाद समुदाय बहुत ही पीछे है।
बोले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने ही मछुवारा समाज के उत्थान के लिए विधान सभा में अनूसुचित जाति का प्रस्ताव पारित कराया। लेकिन बसपा सरकार ने उस प्रस्ताव को वापस ले लिया और मछुवारा समाज को आरक्षण नहीं लेने दिया। अबकी बार सरकार बनने पर पुन: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मछुवारा समाज को अनूसुचित जाति में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव पारित किया। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने उस प्रस्ताव को रद्दी की टोकरी में फेंकना उचित समझा।
विज्ञापन
इसी मुद्दे को लेकर आगामी 29 जुलाई को मछुवारा समाज दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा। इस कार्यक्रम में आजमगढ़ से कम से कम 15 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मुलायम सिंह यादव को कहा कि मुलायम सिंह यादव समधी को लोकायुक्त बनाना चाहते हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव समधी नहीं समदर्शी लोकायुक्त बनाना चाहते हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।