Azamgarh: बागेश्वर धाम मामले में केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- राजनैतिक स्वार्थ के लिए घटिया राजनीति कर रहे लोग
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। भाजपा के जिला कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बागेश्वर धाम मामले में अपनी राय रखी। महंगाई और बेरोजगारी आदि जैसे सवालों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्ष राजनैतिक स्वार्थ के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहा है। राजनैतिक स्वार्थ के लिए घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए। बागेश्वर धाम धार्मिक स्थल है। आस्था के मामलों में किसी को अनावश्यक नहीं बोलना चाहिए। जनता भी सबकुछ समझ चुकी है। समय आने पर देश की जनता मुंहतोड़ जवाब देती है। उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री एवं आजमगढ़ के लोकसभा लालगंज के प्रवास प्रभारी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। वो शनिवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ की। कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते किसानों की आय दो से 10 गुनी हुई है। देश में खाद्यान्न का कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। महंगाई और बेरोजगारी की बात करता है। वह सच न बोलने की कसम खाए हुए हैं। इसपर उन्हें स्टडी करने की जरूरत है।
कांग्रेस से पूछा- जब सत्ता में थे कितने लोगों को दी नौकरी
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि विपक्ष भले ही सरकारी नौकरी और बेरोजगारी की बात करता है लेकिन उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है। पहले उन्हें पूरी जानकारी लेनी चाहिए। इसके बाद ही सरकार से कोई सवाल करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार थी तो घोषणा की गई थी कि प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
पूछा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कितने लोगों को सरकारी नौकरी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौकरी देने का घोषणा किया है तो जरूर मिलेगी। हमारी सरकार अपने वादों को पूरा करती है। हमारी सरकार केवल सरकारी नौकरी पर ही फोकस नहीं करती बल्कि आत्मनिर्भर बनने पर जोर देती है। एक छोटा सा भी उद्योग लगता है तो कम से कम पांच लोगों को रोजगार मिलता है।
पाम ऑयल योजना की दी जानकारी
उन्होंने कहा कि सरकार ने खाद्य तेलों को बढ़ावा देने के लिए पाम ऑयल योजना शुरू की है। इसके तहत यहां पैदावार किया जाएगा। लक्ष्य भी निर्धारित है। मंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं को गिनाया जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है।
वहीं लालगंज लोकसभा में 2019 के चुनाव में पार्टी की हार को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से पार्टी हर सीट की समीक्षा करती है कि क्या कमी रह गई थी। आने वाले समय में उसकी भरपाई की जाएगी और देखा जाएगा कि कहां से क्या कमी रह गई थी। उन्होंने कहा कि अभी यहां की समस्याओं को समझा है। लोगों से बातचीत की है। एक महीने बाद यहां की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।