फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Badhiya Mandal won in Kabaddi and Chaneta won in Kho-Kho

Azamgarh News: कबड्डी में बढ़या मंडल व खो-खो में चनैता विजेता

Thu, 13 Nov 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Badhiya Mandal won in Kabaddi and Chaneta won in Kho-Kho
अतरौलिया। शिक्षा क्षेत्र के सेल्हरापट्टी स्थित मैदान में बुधवार को बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र मैदान में बनी रंगोली रही। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है। कबड्डी में बढ़या मंडल की टीम विजेता रही, जबकि चनैता मंडल की टीम उपविजेता रही। खो-खो में प्राथमिक विद्यालय चनैता विजेता रही। लंबी और ऊंची कूद में पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के क्रम में बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में आर्यन, 100 दौड़ में प्रिंस, 200 और 400 मीटर की दौड़ में देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग के 50 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 100 मीटर की दौड़ में रुनझुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक हरिलाल मौर्य और संचालन सहायक अध्यापक सुरेंद्र यादव व एआरपी राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया। अंत में बीईओ अतरौलिया जगदीश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अतरौलिया चंद्रशेखर यादव, राजनारायण पांडेय, विजय प्रताप यादव, अवनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed