फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Backward class people are being harassed by implicating them in fake cases

पिछड़े वर्ग के लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर किया जा रहा प्रताड़ित

Thu, 23 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Backward class people are being harassed by implicating them in fake cases
मार्टीनगंज तहसील और फूलपुर तहसील के दुर्वासा में बृहस्पतिवार को सपा की तरफ से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने की अपील की।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश में झूठे वादों की सरकार है, नौजवानों को नौकरी के नाम पर ठगने वाली इस सरकार ने किसानों और गरीबों को और गरीब बनाने का काम किया। बोले आज किसान अपना धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर उपज के साथ खड़ा है, लेकिन खरीदने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, व्यापारियों की हत्या की जा रही है। पिछड़े समाज के लोगों को दबाने का काम किया जा रहा है। सरकारी संस्थानों को बेंचकर उद्योगपतियों के हाथों में देश की अर्थव्यवस्था देने का काम यह सरकार कर रही है। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सपा में ही पिछड़े वर्ग का सम्मान है। भाजपा सरकार ने सभी को छलने का काम किया है। चाहे वह गरीब हो या नौजवान, किसान हो या व्यापारी हर वर्ग इस सरकार से ऊब चुका है। यह लोग सिर्फ धर्म के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। धर्म के नाम पर समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन अब जनता इनके मंशा को जान चुकी है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक आदिल शेख, सहित अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर रमाकांत यादव, राजाराम उर्फ रामू राजभर, कमलाकांत राजभर, रामसकल यादव, अर्चना यादव, दीपक राय, आनंद राय, विनीत राय, रामचेत यादव, रवि शंकर यादव, सिकंदर यादव, डब्लू चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के कृषक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा झूठे वादों की सरकार है। नौजवानों को नौकरी के नाम पर ठगा, किसानों और गरीबों को और गरीब बनाने का काम किया। आज किसान अपना धान क्रय केंद्रों पर लेकर खड़ा है खरीदने वाला कोई नहीं है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक आदिल शेख ने कहा कि समाज के हर वर्ग को एक साथ होकर नापाक इरादा रखने वाली सरकार को हटाने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि देश और समाज के धर्म के नाम पर लड़ाने का काम करने वाली सरकार को हटाने का समय आ गया है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक रमाकांत यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव आदि ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर पूर्व विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प नगर,दीदारगंज, कुशलगांव में फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर राजाराम उर्फ रामू राजभर, कमलाकांत, रामसकल यादव, अर्चना यादव, दीपक राय, आनंद राय, विनीत राय, रामचेत यादव, रविशंकर यादव, सिकंदर यादव, डब्लू चौहान, गुल्लू यादव, विश्वनाथ राजभर, रामजतन राजभर, प्रसाद सरोज आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed