फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   B-Pharma student dies in collision with Bolero

Azamgarh News: बोलेरो की टक्कर से बी-फार्मा के छात्र की मौत

Fri, 07 Jun 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
B-Pharma student dies in collision with Bolero
फूलपुर/बलरामपुर। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पीछे से आ रही बाइक ने युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मौना गांव निवासी आशीष कुमार (23) पुत्र लालचंद बीफार्मा का छात्र है। वह फूलपुर में एक मेडिकल स्टोर पर रहता था। बुधवार की शाम वह बाइक से फूलपुर से अंबारी किसी कार्य से जा रहा था। अभी वह इटकोहिया गांव के पास पहुंचा था कि बोलेरो से उसकी बाइक टकरा और वह बाइक से गिर गया।
विज्ञापन

इसी बीच पीछे से आ रही बाइक आशीष के ऊपर चढ़ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्राॅमा सेंटर लेकर गए, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे आजमगढ़ ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आशीष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता लालचंद विदेश रहते हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

छत से गिर कर युवक घायल, भर्ती
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवहता गांव में बुधवार की रात छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भीषण गर्मी के कारण बुधवार की रात संजीव पासवान (26) पुत्र रोहित पासवान छत पर सो रहा था। देर रात 11 बजे पेशाब करने के लिए उठा। नींद में होने के कारण अनियंत्रित होकर वह छत से नीचे गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed