फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh's Panja wrestlers created history, won 11 medals in national competition

Azamgarh News: आजमगढ़ के पंजा पहलवानों ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झटके 11 पदक

Tue, 03 Jun 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh's Panja wrestlers created history, won 11 medals in national competition
आजमगढ़। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित 47वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती चैंपियनशिप में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आजमगढ़ के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया और कुल 11 पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया। इनमें 9 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे कोच आरिफ खान का अहम योगदान रहा। उन्होंने पूरी टीम को बेहतरीन प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया, जिसके बल पर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपना लोहा मनवाया। जिले में विजेता खिलाड़ियों के लौटने पर निस्वां इंटर कॉलेज परिसर में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आजमगढ़ पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष तारिक ख्वाजा की अगुवाई में खिलाड़ियों का मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और माल्यार्पण कर जोरदार अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता में आदित्य सरोज, मोहम्मद हसन, आलोक यादव, मोहम्मद जैद खान, शुभ राय, आयुष यादव, राहुल यादव, राजवर्धन सिंह, कुलदीप, अभिषेक छोटू और विकास कन्नौजिया ने विभिन्न भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed