फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh youth in folk dance, classical singing and tabla playing

लोकनृत्य, शास्त्रीय गायन और तबला वादन में आजमगढ़ के युवा छाए

Sun, 29 Nov 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh youth in folk dance, classical singing and tabla playing
प्रतिभा निकेतन स्कूल में मंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में आजमगढ़ के कलाकार फरुआइ नृत्य प्र? - फोटो : AZAMGARH
मंडल में भी छाई उमेश की फरुआई...हरिहरपुर घराने की तरुणाई
विज्ञापन

--युवा कल्याण विभाग की मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न
--लोकनृत्य, शास्त्रीय गायन और तबला वादन में आजमगढ़ के युवा छाए
--लोकगीत, एकांकी और मार्शल आर्ट में बलिया के युवाओं ने बढ़ाया मान
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से शहर के प्रतिभा निकेतन सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रही मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आजमगढ़ और बलिया के युवाओं ने अपनी कला का परचम लहराया। लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत और तबला वादन में जहां आजमगढ़ के युवाओं ने अपना जलवा बिखेरा वहीं लोकगीत, एकांकी और मार्शल आर्ट में बलिया के युवा आगे रहे।
कार्यक्रम का अपर आयुक्त न्यायिक वंशबहादुर वर्मा ने मां वीणावादिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता का प्रारंभ आजमगढ़ की बच्चियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर किया। आजमगढ़, मऊ और बलिया के कलाकारों ने लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, मार्शल आर्ट, कत्थक नृत्य, तबला वादन, हारमोनियम वादन, शास्त्रीय गायन आदि विधाओं में प्रस्तुति दी। वंश बहादुर वर्मा कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को कला के माध्यम से आगे बढ़ने का प्लेटफार्म जो युवा कल्याण विभाग दे रहा है वह सराहनीय है। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह ने अपर आयुक्त को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। तीनों जनपदों से आए हुए कलाकारों का स्वागत किया। पुरस्कार वितरण सहजानन्द राय क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र ने किया। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवा कल्याण विभाग समाज के नीचे के तबके के बच्चे एवं बच्चियों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस दौरान भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, रमाकान्त वर्मा, धु्रवचन्द मौर्या, वीरेन्द्र कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, महेन्द्र प्रताप अस्थाना, महेन्द्र कुशवाहा, सुरेन्द्र सोनकर, सतीश सिंह, भोला सिंह व नन्दलाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000
प्रतियोगिता के परिणाम
--लोकनृत्य : आजमगढ़ के उमेश कन्नौजिया, सर्वेश प्रजापति, आदर्श गौड़, शुभम कन्नौजिया प्रथम, बलिया के मनीष पाठक, विजय कुमार, पल्लवी सिंह, अनन्या सिंह, चन्दन खरवार द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--लोकगीत : बलिया के अंकेश यादव, अवधेश ठाकुर, पिन्टू पासवान, श्याम कुमार प्रथम, मऊ से कवितांजली यादव, सन्तोषी यादव, सृष्टि सिंह, अखण्ड प्रताप मऊ द्वितीय, आजमगढ़ से अनिल, जितेन्द्र, पवन, दुर्गा, गुरूदयाल, सवलू तृतीय रहे।
--मार्शल आर्ट में बलिया के कमलेश, जाहिद हुसैन, मुकेश वर्मा, धीरज प्रसाद, शंकर कुमार, रोहित राजभर प्रथम, आजमगढ़ के सूरज, अनुराग, सचिन, अर्चिशा, श्रेया, अनमोल द्वितीय रहे।
--एकांकी में बलिया के राकेश, अंकुश कुमार, जीत कुमार, अखिलेश, तेजनरायन, नितेश, विजय जनपद प्रथम, संतोषी, अंतिमा, साधना, सिन्धु अंकिता मऊ द्वितीय और आजमगढ़ तृतीय स्थान पर रहा।

--शास्त्रीय गायन आजमगढ़ के हरिहरपुर घराने के अम्बर मिश्र आजमगढ़ प्रथम, बलिया के मृत्युजय तिवारी द्वितीय,
--हारमोनिय लाइट में आजमगढ़ के दुर्गेश मिश्रा प्रथम और बलिया द्वितीय रहा।
--तबला वादन-आजमगढ़ के हरिहर पुर घराने के अभिनन्दन मिश्रा प्रथम और बलिया द्वितीय रहा।
000000000000000000000
निर्णय मंडल में ये थे शामिल
आजमगढ़। अनीता यादव प्रवक्ता संगीत अग्रसेन बालिका इंटर कालेज, रेखा यादव प्रवक्ता संगीत जीजीआईसी अतरौलिया, शशिप्रभा सहायक अध्यापिका संगीत जीजीआईसी सरायमीर और सुनीति यादव सहायक अध्यापिका संगीतजीजीआईसी अजमतगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed