फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Youth dies due to high tension current while opening tent

आजमगढ़ः टेंट खोलते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 07 Jun 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Youth dies due to high tension current while opening tent
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा हरखपुरा गांव में सोमवार की सुबह वैवाहिक समारोह संपन्न होने के बाद टेंट खोल रहे युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई।
विज्ञापन

महराजगंज थाना के देवारा त्रिपुरारापुर आइमा गांव निवासी 20 वर्षीय दिनेश पुत्र इंद्रदेव टेंट हाउस लगाने का कार्य बतौर मजदूरी करता था। वह वैवाहिक कार्यक्रमों में टेंट लगाता व खोलता था। देवारा हरखपुर गांव निवासी रामवृक्ष राम के घर शनिवार को शादी थी। जिसमें टेंट लगाया था। शादी समारोह संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह दिनेश टेंट खोल रहा था। टेंट के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा था। दिनेश टेंट खोलते समय तार का ध्यान नहीं दिया और पाइप तार के संपर्क में आ गया। जिसके चलते दिनेश हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही करंट से झुलस कर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई व दो बहनों में चौथे स्थान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed