फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh tops in giving benefits of Kisan Samman Nidhi to farmers

किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को देने में आजमगढ़ सूबे में अव्वल

Sun, 28 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh tops in giving benefits of Kisan Samman Nidhi to farmers
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जनपद में अब तक 7,51,159 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 7,14,972 किसान पात्र हैं। शेष किसानों को विभिन्न कारणों से अपात्र घोषिथ किया गया है। उप कृषि निदेशक डॉ आरके मौर्य ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक 6,32,004 किसानों को नियमित रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। आजमगढ़ ब्लाकों की संख्या के अनुसार पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा जनपद है, लेकिन किसान परिवारों की संख्या के आधार पर आजमगढ़ से अधिक किसान जौनपुर, हरदोई, सीतापुर तथा लखीमपुर खीरी में हैं। योजना का लाभ पाने से सिर्फ वही किसान वंचित हैं, जिनके अभिलेखों में कमियां हैं या जिनके डुप्लीकेट पंजीकरण हैं। वे सभी किसान अपने आधार संशोधन में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। विभाग द्वारा ऐसे किसानों को चिन्हित कर उनके डाटा को डिलीट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे किसानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो पंजीकरण के समय योजना के लाभ लेने के लिए पात्र थे। वर्तमान समय में कई कारणों से वे अपात्र हो गए हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन किसानों के आधार संशोधन के लिए डाटा अवशेष है और पात्रता की श्रेणी में आते हैं, वह अविलंब आधार संशोधन करने के लिए अपने अभिलेख कृषि विभाग के कार्मिक को उपलब्ध करा दें। किसानों का पंजीकरण कृषि विभाग की ओर से नहीं किया जाएगा। वेबसाइट पर ओपन सोर्स से पंजीकरण होगा। ऐसे किसान जिन्होंने ओपन सोर्स से पंजीयन कराया है अभिलेखों की जांच के लिए कृषि विभाग के कर्मी को उपलब्ध कराए हैं, तभी उन्हें भुगतान की अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी। जिन किसानों द्वारा अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ लेने के लिए जानबूझकर फर्जी पंजीकरण कराया जा रहा है, विभाग द्वारा उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। साथ ही अब तक प्राप्त की गई धनराशि की वसूली भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed