फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Third phase of Mission Shakti launched, 75 women honored for excellent work 

आजमगढ़ : मिशन शक्ति के तृतीय चरण का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाएं सम्मानित

Sat, 21 Aug 2021 09:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Aug 2021 09:38 PM IST
सार

जीजीआईसी आजमगढ़ की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं वंदना की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि का संवागत महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने किया।  

विज्ञापन
Azamgarh: Third phase of Mission Shakti launched, 75 women honored for excellent work 
महिला को सम्मान पत्र प्रदान करते मंडलायुक्त वीवी पंत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में मिशन शक्ति के तृतीय चरण का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस मौके पर कन्या सुमंगला योजना की 1.50 लाख लाभार्थियों को योजना की रकम भेजी गई। नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। 

विज्ञापन


मिशन शक्ति तृतीय चरण का शुभारंभ नेहरू हाल के सभागार में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या संगीता तिवारी, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने दीप जलाकर किया। जीजीआईसी आजमगढ़ की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं वंदना की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि का संवागत महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने किया।  
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. रश्मि सिंहा, पुलिस उपनिरीक्षक मधु पनिका, टेंगुरपुर की ग्राम प्रधान शशिकला, ग्राम प्रधान कामिनी राय, महिला मंगल दल की सलोनी सिंह, समूह शखी मंजू देवी, प्रधानाध्यापक आयशा खान, उच्च शिक्षा की प्रवक्ता अनुभा श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना पाठक, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, वन स्टाप सेंटर की सेंटर की प्रबंधक सरिता पाल एवं विधवा पेंशन की लाभार्थी राधिका, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थी अनामिका श्रीवास्तव एवं कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी खुशी सिंह को मौके पर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता तिवारी ने कहा कि 21 अगस्त से 31 दिसंबर तक मिशन शक्ति के तहत महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला,  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्र नारायण तिवारी,पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायमंदराज की प्रधानाचार्य आशा सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव आदि मौजूद रहे। 

जिला महिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रश्मि सिन्हा ने कहा कि प्रतिदिन महिला जिला चिकित्सलय में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करती हूं। चाहे जितनी देर तक रुकना पड़े सभी मरीजों को देखने के बाद ही घर जाती हूं। मरीजों का बेहतर उपचार हो सके यही मेरी पहली प्राथमिकता है। इसी भावना और लगन का सम्मान किया गया है। 

जिला महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं को सबल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। सरकार की हर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है। महिलाएं पहचान बना रही हैं। आज मेरे बेहतर कार्यों के लिए मुझे सम्मानित किया गया है।

महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक अनु सिंह ने कहा कि महिलाओं को हर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बेहतर कार्य करने के लिए हमे सम्मानित किया गया है। इसके लिए हम शासन व जिला प्रशासन को धन्यवाद करते हैं। इससे महिलाओं का उत्साहवर्धन होगा। महिलाएं आगे बढ़कर हर गलत कार्यों का विरोध करेंगी।

वन स्टाफ सेंटर की केंद्र प्रबंधक सरिता पाल ने कहा कि महिलाओं को बहुत शोषण किया गया है। पर अब नहीं होगा। महिलाएं खुद को सबल बनाकर अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। हर गलत कार्यों का वह विरोध कर रही हैं। हर महिला को अपने हक के लिए आगे आकर लड़ना चाहिए, ताकि पुरानी प्रथा बंद हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed