{"_id":"604fada98ebc3ec4840c65ed","slug":"azamgarh-s-team-won-mau-and-lucknow-s-team-finished-third-azamgarh-news-vns580106560","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ की टीम ने बाजी मारी, मऊ दूसरे और लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ की टीम ने बाजी मारी, मऊ दूसरे और लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर रही
विज्ञापन
आजमगढ़। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ आजमगढ़ की ओर से आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप आजमगढ़ की टीम पहले स्थान पर रही। मऊ ने दूसरे और लखनऊ की टीम ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। जीडी ग्लोबल स्कूल में हुई चैंपियनशिप में यूपी पुलिस के साथ ही लखनऊ,कानपुर, आगरा ,मथुरा, बुलंद शहर, जौनपुर, प्रतापगढ़, शामली, वाराणसी, चन्दौली, सुल्तानपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ सहित 24 जनपदों के 350 खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकान्त राय, अजेंद्र राय और डॉ. नितिन सिंह ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अतिथियों का सम्मान जीडी ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक गौरव अग्रवाल, निदेशिका स्वाति अग्रवाल, जसपाल सिंह, सहजानन्द राय और विधान तिवारी ने किया। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि आज के दौर में बालिकाओं की आत्मरक्षा के लिए पेंचक सिलाट जैसे खेलों का प्रशिक्षण नितांत आवश्यक है। मार्शल आर्ट्स के इन खेलों के प्रशिक्षण से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि आत्मरक्षार्थ भी यह आवश्यक है। आजमगढ़ में इसके आयोजन से पूर्वांचल के खिलाड़ियों का काफी उत्साहवर्धन होगा। पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदेश के 24 जिलों से 27 टीमोंने प्रतिभाग किया। आजमगढ़ की टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में 15 स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मऊ के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और लखनऊ टीम के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण पदक जीतकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। वाराणसी की टीम 8 स्वर्ण पदक जीतकर चौथे स्थान पर रही। विधान तिवारी ने कहा कि चैंपियनशिप के इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभागियों में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ साथ सौहार्दपूर्ण सहभागिता का भी विकास होता है। डॉ .पंकज मोहन सोनकर, पारितोष राय, विद्याधर श्रीवास्तव,मधु पाठक, सपना सिंह, अनिल राय, सार्जन प्रसाद, विनय विश्वकर्मा, ज्ञानेन्द्र चौहान, शिवम तिवारी, रामजीत ऋषि, दिनेश चौहान, शुभम तिवारी, विनय प्रजापति, अभिषेक यादव, संदीप भारद्वाज उपस्थित रहे।