फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh : Pradeep was killed in love affair, two arrested

आजमगढ़ : प्रेम प्रसंग में हुई थी प्रदीप की हत्या, दो गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2020 05:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh : Pradeep was killed in love affair, two arrested
पवई। दलीपपुर गांव निवासी युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। पुलिस ने गांव के ही एक युवक-युवती को उनके घर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को पवई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्व. घनश्याम की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका मिला था। घटना के बाबत भाई राजेश ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया। आरोपी प्रवेश कुमार और गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने प्रवेश और युवती को घर से ही गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। प्रवेश और युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। मृतक प्रदीप भी युवती से बात करता था। धीरे-धीरे युवती प्रवेश को छोड़ कर प्रदीप से ज्यादा मिलने और बात करने लगी। इसी बीच मृतक प्रवेश के परिवार की एक लड़की से भी बात करने लगा। इसी जानकारी जब युवती और प्रवेश को हुई तो दोनों ने मिलकर प्रदीप को खत्म करने का प्लान बनाया। युवती ने उसे फोन कर गन्ने के खेत में बुलाया और बात करने लगी। इसी दौरान प्रवेश ने प्रदीप के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। इसके बाद प्रवेश और युवती ने मिलकर रुमाल से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के दोनों मोबाइल घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिट्टी में दबा दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट, मृतक के दोनों मोबाइल भी बरामद कर लिया। हत्याकांड का खुलासा मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed