{"_id":"5e0b89d38ebc3e87ea506dfa","slug":"azamgarh-police-received-a-testimonial-for-better-work-azamgarh-news-vns5026894172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों के लिए विकसित की जायेगी टॉऊनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों के लिए विकसित की जायेगी टॉऊनशिप
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एसपी त्रिवेणी सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी ने पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए शासन से मिले प्रशंसा पत्र की जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस टॉऊनशिप योजना व अन्य सुविधाओं के बारे में भी बताया।
सम्मेलन के दौरान उन्होंने बताया कि प्रशासनिक भवन के साथ ही आवासीय, अन आवासीय व अन्य कल्याणकारी योजनाएं जैसे चिकित्सालय, स्कूल, शॉपिंग कांप्लेक्स आदि से सुसज्जित टॉउनशिप पुलिस कर्मियों के लिए विकसित की जायेगी। 10 हजार करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। जिसके लिए दो हजार करोड़ का अंशदान इसी वित्तीय वर्ष में प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शासन पुलिस कर्मियों के परिवार के कल्याण व कर्तव्य पालन के दौरान कोमा में गये कर्मियों के लिए असाधारण पेंशन की सुविधा प्रदान किये जोन का निर्णय लिया है। देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा राज्य होगा जहां यह सुविधा पुलिस कर्मियों को मिलेगी। इसी प्रकार अपंग होने पर पुलिस कर्मियों को 10 से 20 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान की जायेगी। एसपी ने बताया कि 2019 में कुंभ, लोकसभा चुनाव, श्रीराम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद प्रकरण पर न्यायालय के फैसले, नागरिकता संशोधन अधिनियम, कावड़ मेला, अन्य सभी त्योहारों पर बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद पुलिस को प्रदेश सरकार से सराहना मिली है। उन्होंने बताया कि 2019 में जिला पुलिस के बेहतर कार्यो पर सऽेवा मेडल व प्रशंसा चिन्ह देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएसी के तर्ज पर पुलिस लाइन में शुरू हुए पुलिस कैंटीन आदि के बारे में भी पुलिस कर्मियों व उनके परिवार जनों को जानकारी दी। अंत में एसपी ने 2020 के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस कर्मियों को दिये गये बधाई संदेश से भी अवगत कराया गया।