फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police got 380 pistols and rifles

बदमाशों से लोहा लेने को पुलिस तैयार, मिली 380 पिस्टल और रायफल

Mon, 27 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh police got 380 pistols and rifles
आजमगढ़। मौजूदा हालात और अपराधियों के तेवर को देखते हुए पुलिस प्रणाली को अत्याधुनिक और मजबूत बनाया जा रहा है। इसके तहत सरकार की तरफ से पुलिस को 380 स्वचालित पिस्टल और रायफल उपलब्ध कराई गई है। कई और अन्य अत्याधुनिक असलहे जल्द मिलेेंगे। पुलिस को मिले 380 असलहों को जल्द ही ट्रेंड पुलिसकर्मियों को सौंपा जाएगा। इन हथियारों के आने से पुलिस टीम और मजबूत होगी।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं पर गौर करें तो अपराधी अत्याधुनिक असलहों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन अपराधियों से लोहा लेते समय पुलिस के पुराने शस्त्र दगा दे देते हैं। इसके अलावा बीते साल बिलरियागंज में मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा का सर्विस रिवाल्वर तो चला ही नहीं थी। ऐसे में सिपाही को अपना शस्त्र चलाकर जवाब देना पड़ा। छह माह पूर्व डीआईजी के फायरिंग टेस्ट के दौरान भी कई रायफल और पिस्टल पुरानी होने की वजह से नहीं चल पाईं थी। इसके अलावा पुलिस के पास पर्याप्त मात्रा में अस्त्र-शस्त्र न होने की वजह कई पुलिसवाले बगैर शस्त्र के ही चलना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हाईकमान से बड़े पैमाने पर असलहों की डिमांड की गई थी। सरकार की तरफ से 380 असलहे उपलब्ध करा दिए गए हैं और बड़ी खेप अभी आना बाकी है। पुलिस को उपलब्ध कराए गए असलहों में 180 स्वचालित पिस्टल और 200 इंसॉस रायफल शामिल हैं। ये पिस्टल हाल के दिनों में नियुक्त बीट पुलिस आफिसरों को दिया जाएगा। जबकि इंसॉस रायफल को थानों के प्रशिक्षु सिपाहियों को दिया जाएगा। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया की बड़े पैमाने पर अत्याधुनिक पिस्टल और रायफल मिले हैं, जिसे जल्द ही पुलिसवालों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed